फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, वैक्सीन ही बचाव का उपाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस से लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। चूंकि, अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में वैक्सीन ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। सरकार और वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत करके चंद महीनों में एक नहीं, बल्कि दो कोरोना वैक्सीन ला दी हैं। कुछ लोग समाज में वैक्सीन को लेकर भ्रम भी फैला रहे हैं। लोगों को कतई किसी भी अफवाह में नहीं आना चाहिए। शनिवार से शुरू होने वाले टीकाकरण को लेकर अमर उजाला ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से बात की तो यही राय निकलकर सामने आई। सभी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई अब निर्णायक दौर पर पहुंच चुकी है। जिन लोगों को पहले दिन ही वैक्सीन लगाने का मौका मिल रहा है, वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसीलिए मैं स्वयं सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाऊंगा। किसी को भी टीकाकरण को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
गर्व की बात है कि मेक इन इंडिया वैक्सीन का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह वैक्सीन कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाने में पूरी तरह सक्षम होगी। - डॉ. अंशुल जैन, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन

कोरोना दौर में तीन बार कोविड आईसीयू में ड्यूटी कर चुका हूं। कुछ तनाव रहता था। वैक्सीन लगने के बाद जब ड्यूटी करूंगा तो तनाव मुक्त हो मरीजों की सेवा कर सकूंगा। - डॉ. अरविंद कनकने, मेडिकल कॉलेज।
कोरोना महामारी जल्दी खत्म नहीं होगी, हम टीका लगाकर प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकते हैं। शनिवार को मैं भी वैक्सीन लगवाऊंगा। वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह में न आएं। - डॉ. ओमशंकर चौरसिया
देश को इतनी जल्दी टीका मिलने पर सरकार, वैज्ञानिक दोनों बधाई के पात्र हैं। कोरोना वैक्सीन को पूरी तरह परखकर ही टीकाकरण के लिए अनुमति दी गई है। आज वैक्सीन लगवाऊंगा। - डॉ. रजत जैन, मेडिकल कॉलेज।
कोरोना में ड्यूटी करते समय संक्रमित हो गया था। हमारा काम मरीजों की सेवा करना है। ऐसे में अब वैक्सीन लग जाएगी तो कुछ दिनों बाद एंटीबॉडी बन जाएगी। फिर संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। - डॉ. आरके सक्सेना, जिला अस्पताल।
कोरोना वैक्सीन को लेकर कई लोग तमाम तरह की अफवाहें व गलत जानकारी समाज में फैला रहे हैं। लोग इस पर कतई ध्यान न दें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। टीका ही इससे बचा सकता है। - डॉ. पारस गुप्ता, मेडिकल कॉलेज।
कोरोना जंग के बीच भारत को इतनी जल्दी और सटीक वैक्सीन मिली है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेरे लिए गर्व की बात है कि पहले दिन टीकाकरण का हिस्सा बन रहा हूं। - डॉ. मुरारीलाल आर्य, मेडिकल कॉलेज।
कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार से सीएचसी में डॉक्टरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर सभी उत्साहित हैं। - डॉ. सुमित मिसुरिया, अधीक्षक, सीएचसी मोंठ।
किसी ने सोचा नहीं था कि भारत में एक नहीं बल्कि दो कोरोना के टीके इतनी जल्द आ जाएंगे। हर कोई वैक्सीन लगाने को लेकर उत्साहित है। शनिवार को मैं भी टीका लगवाऊंगा। - डॉ. वैभव पुरोहित, बंगरा सीएचसी।
कोरोना दौर में सैनिटाइजेशन का जिम्मा संभालती रही हूं। साथ के कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए। अब वैक्सीन लग जाएगी तो सभी कर्मचारी बिना भय के काम कर सकेंगे। - विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, पीआरओ, मेडिकल कॉलेज।
घर पर दो साल का छोटा बच्चा है, ऐसे में कोविड ड्यूटी करने के बाद घर आने पर चिंतित रहती थी। कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद यह चिंता खत्म हो जाएगी। - रीना सचान, स्टाफ नर्स, मेडिकल कॉलेज।
मेरे सैंपल टेस्टिंग में ड्यूटी लगी है। लगातार पीपीई किट पहने रहने से बीपी की परेशानी हो गई। कोरोना दौर में अब बड़ी राहत भरी खबर है कि शनिवार से टीकाकरण शुरू हो रहा है। - अभिषेक मिश्रा, एलटी, मेडिकल कॉलेज।
कोरोना से लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। सरकार ने भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का ध्यान रखते हुए सबसे पहले कोविड ड्यूटी में लगे लोगों को वैक्सीन लगवाने की सौगात दी है। - पूनम रायकवार, स्टाफ नर्स, सीएचसी मोंठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें