फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ साल पुराने पुल भी मजबूत, दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के बूढ़े रेलवे पुलों से अब हाईस्पीड ट्रेनें भी सरपट दौड़ेंगी। इंजीनियरिंग विभाग ने पुलों की जांच में उनको तेज गति की गाड़ियों को चलाने के लिए सुरक्षित पाया है। मंडल के 791 पुल 100 साल से अधिक पुराने हो गए हैं। कोरोना काल में प्रतिदिन सौ से अधिक सवारी और मालगाड़ी इन पुलों पर चल रही हैं। जबकि आम दिनों में दो सौ से अधिक गाड़ियां गुजरती हैं।
विज्ञापन

झांसी रेलवे स्टेशन पर एक जनवरी 1889 को ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। मंडल की सीमा में झांसी से आगासौद, झांसी से धौलपुर, झांसी से भीमसेन और झांसी से मानिकपुर, ललितपुर से खजुराहो, ग्वालियर से भिंड तक ट्रैक फैला हुआ है। मंडल में छोटे-बड़े पुलों की संख्या 2,488 है। इनमें 791 पुल सौ साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। इनमें बीना-आगरा कैंट रेल लाइन पर 309 पुल, झांसी- कानपुर रेल लाइन पर सात पुल, झांसी- मानिकपुर रेल लाइन पर 303, एट- कोंच रेल लाइन पर नौ, धौलपुर छोटी लाइन पर 46 व ग्वालियर- श्योपुर कलां छोटी लाइन पर बने 117 पुल शामिल हैं।
अब धीरे- धीरे सभी ट्रेनों में एलएचबी कोच लगते जा रहे हैं। जिन ट्रेनों में यह कोच लग गए हैं, उन गाड़ियों की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। भविष्य में सभी ट्रेनों को इसी हाई स्पीड से दौड़ाया जाएगा। ऐसे में पटरियों व पुलों का सुरक्षित होना जरूरी है। आमतौर पर एक पुल की अधिकतम आयु सौ साल ही मानी जाती है। मंडल के सभी पुल अभी भी हाई स्पीड ट्रेनें दौड़ाने के लिए फिट हैं। इंजीनियरिंग विभाग की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार मानक के हिसाब से किसी पुल की जांच पांच साल, किसी की तीन और किसी की हर साल होती है। पुलों के बेस की जांच मशीनों से कराई जाती है। आवश्यकता होने पर इनकी मरम्मत कर दी जाती है। साथ ही, पुलों की लगातार निगरानी भी होती रहती है।
समिति ने तय की है पुलों की आयु
रेलवे बोर्ड द्वारा गठित समिति ने रेलवे संपत्तियों की औसत उम्र निर्धारित की है। बड़े पुलों की औसत आयु 40 से 100 साल मानी गई है। इसके अलावा स्टील वर्क्स के ब्र्रिज की 60 साल, मेसोनरी ब्रिज की 100, स्ट्रक्चर स्टील ब्रिज की 60, मेसोनरी एंड सीमेंट कंक्रीट की 65, आरसीसी ब्रिज की 60 व कंक्रीट ब्रिज की औसत उम्र चालीस साल तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें