झांसी। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। नगर आयुक्त अवनीश राय, उनकी पत्नी, बहन और भाई भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में एक साथ 15 संक्रमित सामने आए हैं।
कोरोना दिन प्रतिदिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में रिकॉर्ड 406 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें आयुर्वेदिक कॉलेज, सीएमओ आवास, डीआरएम ऑफिस का स्टाफ, सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी, डीआरएम ऑफिस का स्टाफ भी शामिल है। इसके अलावा बड़ागांव, उनाव बालाजी मार्ग, बड़ा तालाब बबीना, जानकीपुरम, राजेंद्र नगर, वीरांगना नगर, हींगन कटरा, मधुर विहार, कृष्णा नगर, प्रेमनगर, जेल चौहारा, आवास विकास, वाजपेयीपुरा मऊरानीपुर, पंचकुइया मार्ग, सुभाष नगर, आतिया तालाब, अजय एन्क्लेव, तालपुरा, खजूरबाग, तालपुरा, नई गल्ला मंडी, भट्टागांव, तहसील, महाराणा प्रताप नगर, दतिया गेट बाहर, आदर्श नगर, रामनाथ सिटी, मनीषागंज, बाबूलाल कारखाना, ग्रीन पार्क कॉलोनी, मेहंदीबाग, नानकगंज, गरौठा, इसाईटोला, समथर, सदर बाजार, टकसाल, दतिया गेट बाहर, गुरसराय, ज्वाला बैंक की कर्मी, गुदरी बाजार, जुगयाना मुहल्ला, बम्हौरी, आईटीआई, बामौर, गुमनावारा, बंगलाघाट, सियावरी, पीएनबी कॉलोनी, खातीबाबा, उजयान, छनियापुरा, अयोध्यापुरी कॉलोनी, आंतिया तालाब, अंबेडकर कॉलोनी, एसडीएम कॉलोनी, नई बस्ती, सीएचसी मोंठ, गुदरी, पुलिया नंबर नौ, मिशन कंपाउंड, प्रेमगंज, मसीहागंज, खातीबाबा, शास्त्री मार्ग, स्कूल पुरा, माहौर कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, भेल, सिद्धेश्वर नगर, नूर नगर, सफा, बबीना, एसबीआई कॉलोनी, कटरा बाजार मोंठ, पावर हाउस हंसारी, लिधौरा, हीरापुरा, खातीबाबा, बंग्लाघाट, देव नगर, शिवाजी नगर, लहर गिर्द आदि इलाकों में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
सरकारी आंकड़ों में साढ़े तीन महीने बाद हुई मौत
कोरोना से सरकारी आंकड़ों में साढ़े तीन महीने बाद रिकॉर्ड दर्ज की गई है। इससे पहले 29 दिसंबर को कोरोना से 174वीं मौत हुई थी। जबकि, सोमवार को कैंट निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वह मिलेट्री अस्पताल में भर्ती थी। जबकि, डायबिटीज का शिकार थे। अब जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। मौजूदा समय में रिकवरी रेट भी घटकर 84.58 प्रतिशत पहुंच गया है। मृत्युदर 1.3 है।