फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाता बनाने के लिए राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नवंबर में आयोजित होने वाले चार विशेष अभियान में एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएं। मतदान के लिए स्वच्छ और शुद्ध मतदाता सूची बनाना अनिवार्य है। सभी का सहयोग अपेक्षित है।
एक नवंबर को फ ोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशित होगा। 30 नवंबर 2021 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगीं। विशेष अभियान सात, 13, 21 और 28 नवंबर को होंगे। उसकी तैयारियां अभी से कर लें। क्षेत्र के बीएलओ सहित अन्य को जागरूक करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में 41 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में कुल 1735 मतदेय स्थल और 925 मतदान केंद्र है। कुल मतदाता 1488131 हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवानदास कोरी, जिलाध्यक्ष बसपा राजू अहिरवार, महासचिव गिरजाशंकर राय, लोकेंद्र सिंह यादव, सीडीओ शैलेश कुमार, एडीएम न्यायिक संजय पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें