फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज माफी पर उपभोक्ताओं की दिलचस्पी नहीं, कटेंगे कनेक्शन

Wed, 03 May 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electrcity - फोटो : demo
विज्ञापन
     बिजली विभाग को ब्याज माफी योजना में शुरूआती रिसपांस अच्छा नहीं मिल रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए15 दिन में 20 हजार में सिर्फ 700 बकायेदार उपभोक्ताओं ने अपने पंजीकरण कराए हैं। इनमें भी दो सौ लोगों ने ही बकाया जमा किया है। इस कारण अब विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। जल्द ही कनेक्शन कटना शुरू होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए पूर्ण ब्याज माफी की योजना शुरू कर रखी है। महानगर के बीस हजार बिजली उपभोक्ताओं पर 65 करोड़ बकाया है। 15 अप्रैल से लागू इस योजना का लाभ उठाने में महानगर के बकायेदार उपभोक्ताओं ने कम रुचि दिखा रहे हैं। अभी तक विद्युत वितरण खंड एक में 314 और खंड द्वितीय में 386 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए एक हजार रुपये देकर पंजीकरण कराए हैं। इस कारण विभाग अब बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की योजना बना रहा है, ताकि बिजली न मिलने पर ऐसे उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए आगे आए। विभाग ने कनेक्शन काटने से पहले बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि योजना का लाभ लेने के लिए घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 45 दिन के भीतर एक हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिल संशोधित होते ही उसे एक मुश्त जमा करना होगा। इसी तरह औद्योगिक कनेक्शन पर 30 दिन के भीतर पांच हजार रुपये जमा कर पंजीकरण करवाना होगा। बीस हजार बकायेदार उपभोक्ता इसका लाभ ले सकते हैं। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संबंधित उपभोक्ता पंजीकरण करवाएं और इस सुविधा का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बकायेदार समय रहते, योजना का लाभ ले लें। अगर कनेक्शन काट दिया गया तो उनके ज्यादा परेशानी उठानी पड़ेगी।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (नगर)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें