सिपाही ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें आरोप है कि पुलिस पैसा खाकर दबंग लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उसकी पत्नी थाने में जा रही है तो पुलिस एफआईआर और रिपोर्ट नहीं लिख रही है।
जहां एक तरफ झांसी पुलिस की कार्यशैली को लेकर एसएसपी प्रसंशा करते हुए नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही विभाग के सिपाही रजत कश्यप ने कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
सिपाही ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें आरोप है कि पुलिस पैसा खाकर दबंग लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उसकी पत्नी थाने में जा रही है तो पुलिस एफआईआर और रिपोर्ट नहीं लिख रही है। उसको थाने से भगाया जा रहा है। 9.40 मिनट के वीडियो में उसने पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि रजत कश्यप सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह आगरा में तैनात है। उसका लालता प्रसाद कंपाउंड में मकान है। इसी मकान को लेकर उसका दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। शनिवार रात को मकान पर ताला तोड़कर कब्जा करने की सूचना पर पिता व माता स्कूटी से मकान पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पिता वेंटिलेटर पर है। सिपाही ने हादसे को भी बड़ा षड़यंत्र बताया है।