संवाद न्यूज़ एजेंसी
झांसी। कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली कटौती, पेयजल संकट, जाम की समस्या, आवारा पशुओं के आतंक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति आदि समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने हाथ से चलने वाले पंखे एवं लालटेन लेकर प्रदर्शन किया
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन प्रभावित कर दिया है। एक बार फिर लालटेन युग सा दिखने लगा है। वहीं पेयजल संकट भी गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित है जिससे जनता बेहाल हैं।
इस दौरान प्रकाश गुप्ता, इदरीश खान, चौधरी माबूद, पार्षद शफीक मकरानी, पार्षद आफाक मकरानी, मोहम्मद जाबिर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी, मनोज तिवारी, कुलदीप यादव उपस्थित रहे।