झांसी। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और कानून बदलने के विरोध में रविवार को गांधी उद्यान कचहरी चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज रिछारिया की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने सांकेतिक उपवास रखकर विरोध जताया।
पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सरकार मजदूरों से सुरक्षा कवच छीन रही है। 125 दिन का काम देना महज एक जुमला है। जिला कॉर्डिनेटर मुकुट सिंह ने कहा कि इससे बेरोजगारों का पलायन बढ़ेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर संकल्प लेते हैं कि किसान और मजदूर विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। उपवास में राहुल रिछारिया, शिवनारायण परिहार, योगेन्द्र सिंह पारीछा, मुकेश अग्रवाल, अरविंद बब्लू, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, आशिया सिद्दीकी, चन्द्र प्रकाश चौरसिया, डा. महादेव वाजपेयी, हरवंश लाल, रामकुमार खरे आदि मौजूद रहे।