झांसी। पेट्रोल - डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने कचहरी चौराहा स्थित गांधी भवन में प्रदर्शन किया। प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि से महंगाई लगातार बढ़ रही है।
प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले 19 दिनों से लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे है। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। खाद्यान्न वस्तुओं के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी बेहद परेशान है। प्रदर्शन अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह यादव, विजित कपूर, राजेंद्र शर्मा, नीता अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक यादव, विनोद वर्मा, गिरजा शंकर राय, छक्की लाल आदि मौजूद रहे।