फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस : टिकट के लिए सीधे लखनऊ में भी ठोकी दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से झांसी की चारों विधानसभा के लिए 27 लोगों ने टिकट मांगा है। हालांकि, सिक्योरिटी जमा न करने पर गरौठा विधानसभा के सात आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सीधे लखनऊ में अपनी दावेदारी ठोकी है। अब सभी आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने टिकट के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन करने का समय दिया था। आवेदन के लिए दो विकल्प दिए गए थे। पहला महानगर या फिर जिला अध्यक्ष के पास अपने आवेदन फॉर्म जमा करें, दूसरा लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर फॉर्म भेजें। झांसी में चारों विधानसभाओं से 27 लोगों ने टिकट की दावेदारी की थी। फॉर्म के साथ 11 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी थी। गरौठा विधानसभा से टिकट मांगने वाले सात लोग सिक्योरिटी मनी जमा नहीं कर पाए। इसलिए इन्हें छोड़कर बाकी 20 लोगों के आवेदन फॉर्म लखनऊ भेज दिए गए हैं। झांसी नगर और मऊरानीपुर से कुछ लोगों ने सीधे लखनऊ में आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है। अब इन सभी फॉर्मों की स्क्रूटनी का काम शुरू हो गया है, जो कि अक्तूबर के अंत तक पूरी होने की संभावना है। फिर चुनाव समिति के सामने ये मामला ले जाया जाएगा, वहां पर तमाम बिंदुओं पर गौर करने के बाद टिकट घोषित होगा। नवंबर तक टिकट घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
इन बिंदुओं पर मिलेगा टिकट
पार्टी टिकट घोषित करने से पहले आमजन की भी राय लेगी। इसके अलावा लोकप्रियता, पार्टी में कब से हैं, कार्यकर्ताओं में पकड़, आंदोलन-प्रदर्शन में सहभागिता, बतौर पदाधिकारी क्या जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जातिगत आंकड़ा आदि को मद्देनजर रखते हुए टिकट फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

किस सीट से कितने आवेदन
विधानसभा आवेदन
झांसी सदर 2
बबीना 6
गरौठा 13
मऊरानीपुर 6
(नोट: ये आंकड़े जिला स्तर पर हुए आवेदन के हैं।)
पार्टी ने सीधे लखनऊ या फिर जिला स्तर से आवेदन का विकल्प दिया था। कई लोगों ने जिला, शहर अध्यक्ष के पास आवेदन किया है तो कइयों ने सीधे लखनऊ में फॉर्म भेजा है। - प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री
पार्टी ने दस अक्तूबर तक टिकट के लिए आवेदन मांगे थे। बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर विधानसभाओं के कई आवेदन आए हैं। कुछ ने सीधे लखनऊ में जाकर अपनी दावेदारी की है। - भगवान दास कोरी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें