फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

विज्ञापन
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन न मिलने के कारण मरे लोगों के मामले में इलाइट चौराहा पर हस्ताक्षर अ‌भि?
विज्ञापन
कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
विज्ञापन

झांसी। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के बयान कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी ने नहीं हुई कोई मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने झूठ बोलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा भी मांगा।
रविवार को इलाइट चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत का मंजर पूरे देश की जनता ने देखा है। लेकिन केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत होते हुए दिखाई नहीं दी। वह झूठ पर झूठ बोलकर बड़े पैमाने पर हुई मौतों पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं। झूठ पर पर्दा डालना अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए झूठ बोलने वाले स्वास्थ्य मंत्री से जनता की तरफ से इस्तीफे की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, वरिष्ठ नेता रामप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, डा. विजय भारद्वाज, पूर्व प्रवक्ता एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, सरला भदौरिया, नीता अग्रवाल, मुन्नी देवी अहिरवार, मीना आर्य, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, शिरोमणि जैन, विनोद जैन, मनीष रायकवार, प्रतीक दुबे, आशिया सिद्दीकी, शमशाद बेगम, अफजाल हुसैन, प्रिंस, गौरव जैन, युवराज सिंह यादव, मजहर अली, रशीद कुरैशी, सुनील राय, शफीक अहमद मुन्ना, अखलाक मकरानी, पार्षद अब्दुल जाबिर, अरविंद बबलू, विनोद विलियम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें