फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहाड़ी काटकर अवैध खनन की शिकायत, आईजीआरएस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के रहने वाले प्रियांशु ने आईजीआरएस पर ग्राम पंचायत की भूमि पर स्थित पहाड़ी काटकर अवैध खनन करने की शिकायत की है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बबीना के सुकुवां-ढुकुवां मार्ग पर ग्राम पंचायत की भूमि पर पहाड़ी का कई महीनों से मशीनों के जरिये अवैध कटान किया जा रहा है। इस कार्य की पूर्व सूचना ग्राम सभा और पंचायत स्तर पर नहीं दी गई। जब स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खुदा देखा, तब इसकी जानकारी हो पाई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अफसरों से कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत की भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति होती है। उस पर किसी प्रकार का कार्य करने से पहले ग्राम सभा की अनुमति और संबंधित विभागों की विधिक स्वीकृति जरूरी होती है। जिला खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर जांच के लिए मौके पर गए थे। शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया था लेकिन वो नहीं आए। मौके पर खनन होता भी नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें