फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी में मृत कर्मियों के परिजनों के खाते में पहुंची मुआवजा राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी में कोविड से जान गंवाने वाले 35 कर्मचारियों के आश्रितों के खाते मेें आखिरकार बृहस्पतिवार को तीस लाख रुपये की मुआवजा राशि पहुंच गई। पिछले करीब चार महीने से कई तकनीकी उलझनों के चलते मुआवजा राशि परिजनों के बीच नहीं पहुंच पा रही थी। इस वजह से कई आश्रितों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन

मार्च से अप्रैल माह के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए 35 कर्मचारियों को जान से हाथ धोना पड़ा था इनमें सर्वाधिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे। पिछले करीब चार माह से इनके आश्रित सरकारी मदद के इंतजार में थे लेकिन, कई तकनीकी उलझनों के चलते मामला काफी पेचीदा हो गया। परिवार के मुखिया को अचानक खो देने के बाद कई आश्रितों की हालत दयनीय हो उठी। अमर उजाला ने पांच सितंबर के अंक में इनकी पीड़ा को प्रमुखता से उठाया। सीडीओ शैलेष कुमार ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने स्थानीय निकाय निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी इस मामले को निपटाने के लिए लगाई। काफी कोशिशों के बाद महज चार दिन के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। बृहस्पतिवार को ही सभी 35 आश्रितों के खाते में ट्रेजरी से मुआवजे की रकम पहुंच गई। सीडीओ की ओर से जारी सूची के मुताबिक सरयू प्रसाद की पत्नी साधना, सरीना बेगम के पति शेख सऊफ बख्श, रीतू पांचाल के पति अनिल शर्मा, सचिन कुमार की पत्नी अमृता नामदेव, प्रतापभान सिंह की पत्नी पार्वती देवी, राजेश कुमार गौतमी की पत्नी साधना यादव, राजकुमार कुशवाहा की पत्नी बृजकिशोरी, रामराजा की पत्नी मुन्नी देवी, रामेंद्र सिंह की पत्नी रत्ना सिंह, राकेश वर्मा की पत्नी ममता देवी, ऊषा धमसैया के पति सुरेंद्र कुमार, तेज सिंह की पत्नी सियादेवी, सुनीता कुमारी के पति कैलाश चंद्र, सुजीत श्रीवास्तव की पत्नी नम्रता खरे, सुधीर कुमार की पत्नी राजकुमारी, ओमप्रकाश की पत्नी राधिका पांडेय, ओमप्रकाश की पत्नी कंचन कुमारी, नीरज कुशवाहा की पत्नी सीता, नवीन श्रीवास्तव की पत्नी रश्मि श्रीवास्तव, परमानंद की पत्नी राजकुमारी, मनोज कुमार शर्मा की पत्नी सुचिता शर्मा, जसवंत सिंह की पत्नी चंद्रकांता, इंद्रमोहन की पत्नी नीलम सिंह, महेंद्र तिवारी की पत्नी साधना तिवारी, आनंद प्रकाश पटेल की पत्नी सुनीता देवी, आसिफ मंसूरी की पत्नी तबस्सुम, अरूण त्रिपाठी की पत्नी रेनू त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह की पत्नी अनिता देवी, दीपक शुक्ला की पत्नी संध्या शुक्ला, भूपेंद्र कुमार बरौलिया की पत्नी अलका वर्मा, बृजमोहन कुशवाहा की पत्नी फूलवती, घनश्यामदास हयारण की पत्नी रामाकन्ती, संजय गुप्ता की पत्नी अंजना गुप्ता एवं जितेंद्र कुमार सिंह की पत्नी संध्या कुमारी के खाते में तीस लाख रुपये की धनराशि भेजी गई। उधर, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने पीड़ित परिवार के बीच मुआवजा वितरित होने पर संतोष जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें