फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झाड़ियों के कारण मोंठ-भांडेर मार्ग पर आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। मोंठ से भांडेर जाने वाली सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम तालौड़ निवासी पंकज राजपूत ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में बताया गया कि मोंठ-भांडेर मार्ग की स्थिति पहले से ही खराब है। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मार्ग पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। झाड़ियों के कारण सड़क की दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। इससे कई बार हादसे होते-होते बचते हैं।

ग्रामीण के अनुसार बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। मार्ग से रोजाना राहगीरों, छात्रों, किसानों और अन्य लोगों का आवागमन होता है। झाड़ियों के कारण उन्हें दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की शीघ्र कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें