फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से चालू हो जाएगा कमांड सेंटर, ई बसों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली, कानपुर की तरह सिटी बसों में महिलाओं के साथ अपराध न हो, इसलिए इलेक्ट्रिक बसों के अंदर का नजारा स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड सेंटर में दिखाई देगा। झांसी महानगर में चलने वाली सभी इलेक्ट्रिक बसों के अंदर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, जो लाइव कमांड सेंटर पर दिखेगी। अभी इन बसों की जीपीएस लोकेशन ही केवल कमांड सेंटर में पहुंच रही है। महानगर में 14 इलेक्ट्रिक बसें सात रूटों पर चलाई जा रही हैं, जिनकी मौजूदगी तो पता चलती है, लेकिन बसों के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज कमांड सेंटर में नहीं पहुंच रहा। सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

महानगर की सड़कों पर चलने वाली 14 इलेक्ट्रिक बसों को और भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। बसों में यात्रियों के साथ होने वाली अभद्रता, मारपीट और अन्य शिकायतों पर सीधी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही बस में रिकार्डिंग की भी व्यवस्था होगी। इसकी निगरानी सीधे कमांड सेंटर से की जाएगी। बता दें, गर्मी बढ़ते ही ई- बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है।
कमांड सेंटर और बसों के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का इंटीग्रेशन किया जा रहा है। पीएमआई कंपनी इसमें प्रोग्रामिंग कर रही है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बसों की लोकेशन कमांड सेंटर पर मिलने लगी है, सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी कमांड सेंटर में अप्रैल में आने लगेगा। - मनोज खन्ना, ई- बस डिपो, प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें