फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मप्र के मंत्री की टिप्पणी से कर्नल सोफिया के परिजन आहत, चचेरी बहन ने कहा - असहनीय

Fri, 16 May 2025 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कर्नल सोफिया की चचेरी बहन शबाना कुरैशी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मंत्री पद पर है, उसकी ओर से ऐसी बात कहना शर्मनाक है। 
विज्ञापन
सोफिया कुरैशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी ने उनके परिजनों को भी आहत कर दिया। भट्टागांव में रहने वाली कर्नल सोफिया की चचेरी बहन समेत अन्य भाई बहन एवं परिवार के लोग बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐसी टिप्पणी असहनीय है। यह महिलाओं का भी अपमान है। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


कर्नल सोफिया की चचेरी बहन शबाना कुरैशी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मंत्री पद पर है, उसकी ओर से ऐसी बात कहना शर्मनाक है। हमें सरकार पर पूरा भरोसा है। हमारा पूरा परिवार सेना में है। परिवार के कई लोग युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।

वहीं, नौगांव में रहने वाला सोफिया के चाचा एवं चचेरे भाई रिजवान ने भी मंत्री विजय शाह के बयान को गैर जरूरी बताते हुए उसकी निंदा की। बता दें, इंदौर के महू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दे दिया था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद मंत्री के खिलाफ मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जबकि झांसी में भी यह मामला तूल पकड़ चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी विजय शाह के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें