झांसी। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी मिलने पर चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल का ओटी, लेबर रूम, वार्ड, पीपीओटी, केएमसी सहित सभी जगहों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अस्पताल में भर्ती महिलाओं से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी मिलने पर चेतावनी दी। वहीं अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, कर्मचारियों व आशाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में अधिक से अधिक महिलाओं के प्रसव करने के साथ ही नसबंदी करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में महिलाओं को मिलने वाले खाने के बारे में जानकारी ली।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली है। जिनको जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।