झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य के आठ व्यापारियों से वर्चुअल संवाद किया। इसमें झांसी के कारोबारी सजल जैन को भी मौका मिला। सीएम ने उनसे झांसी के हालात की जानकारी ली।
वर्चुअल संवाद में सजल जैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि झांसी के व्यापारी रात्रिकाली व साप्ताहिक कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए व्यापारियों की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। दुकानों में मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाओं की आपूर्ति सुचारु रखी जा रही है। आपदा के इस दौर में व्यापारी सरकार और आम आदमी के साथ खड़ा हुआ है।