फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली: आज से चलेगा ‘क्लीन अप ड्राइव’ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग एक फरवरी से 29 फरवरी क्लीन अप ड्राइव चलाने जा रहा है। इस अभियान के दौरान महानगर के 15 फीडरों के 20428 कनेक्शनों की जांच की जाएगी। यह सब वे फीडर हैं, जिनमें 30 प्रतिशत चोरी व अन्य बिजली की हानियां हैं। शुक्रवार को इस अभियान को लेकर अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय ने बैठक कर जेई और टीजी टू को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में महानगर के 30 प्रतिशत और ग्रामीण कस्बों के 50 फीसदी या इससे अधिक की बिजली चोरी वाले फीडरों की जांच होगी। इसमें झांसी महानगर के बड़ाबाजार, झोकन बाग, आंतिया तालाब, गुरुद्वारा, उनाव बालाजी, बिजौली, लक्ष्मी गेट, बड़ागांव (हंसारी), अंसल कॉलोनी, नारायण बाग, आल्हा घाट, वाटर वर्क्स (रेलवे), जर्मनी, महावीरन व केके पुरी फीडरों को चिह्नित किया गया है। इन फीडरों से 20428 कनेक्शन जुड़े हैं।
आसान किस्त योजना की तिथि बढ़ी
झांसी। चार किलोवाट विद्युत भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 31 जनवरी तक लागू की गई ‘आसान किस्त योजना’ की अवधि 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
यह योजना चार किलोवाट भार के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता बकाया मूल धनराशि का पांच प्रतिशत (न्यूनतम 1500 रुपये) जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 12 आसान किस्तों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 24 आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। पंजीकरण कराकर धनराशि जमा करने पर 31 अक्तूबर 2019 तक के बकाए के सरचार्ज में छूट मिलेगी। अभी तक प्रदेश में करीब 20 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें