फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बाद टूटी मां-बाप की आस: नदी में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत, काफी खोजबीन के बाद मिला शव

Thu, 04 Apr 2024 06:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिवार के लोगों ने उसे जाने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। नहाते वक्त वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बबीना में नदी में नहाने गया कक्षा पांच का छात्र डूब गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छात्र के साथ हुए हादसे से बेखबर परिजन उसके सही-सलामत होने की आस लगाए बैठे थे, लेकिन अगले दिन तलाश के दौरान उसका शव उतराते देख उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन

झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के गांव सिमरावारी निवासी भगवान सिंह अहिरवार खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार को उनके खेत पर थ्रेसिंग चल रही थी। परिवार के सभी लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दरम्यान दोपहर तकरीबन तीन बजे भगवान सिंह का कक्षा पांच में पढ़ने वाला बेटा विनीत (13) नदी में नहाने चला गया। परिवार के लोगों ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। नहाते वक्त वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रात ग्यारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुबह पांच बजे दोबारा विनीत की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दरम्यान सुबह तकरीबन सात बजे नदी किनारे उसके कपड़े पड़े मिले। थोड़ी देर बाद पास में ही उसकी लाश नदी में उतराती नजर आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक बालक दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आठ साल का सागर है। बालक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। मां रानी बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें