फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कक्षा दसवीं की छात्रा दिशा को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


सकरार। कस्बा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रणविजय सिंह की अध्यक्षता में विज्ञान क्लब के तहत विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान कक्षा 9 व 10वीं के छात्र- छात्राओं ने विकसित भारत 2047 के परिदृश्य में चुनौतियां व संभावनाओं विषय पर भाषण पेश किया, जिसमें कक्षा 10 की छात्रा दिशा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नोडल प्रभारी श्रीकांत सुमन ने विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नित्य नए प्रयोग व वर्तमान में दुनिया के सामने आए ऊर्जा संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों के प्रयोग पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार यादव, महेंद्र कुमार पाठक, नरेंद्र कुमार प्रजापति, अरुण कुमार पांचाल ,अब्दुल हफीज, बाबुलराव बगशुदकर, डॉ. मनोज कुमार एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें