फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर के जितेंद्र को रक्षा मंत्री से मिला ब्लेजर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता को रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ब्लेजर अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में आयोजित आर्म्ड फोर्सेज़ हेडक्वार्टर डे समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वर्तमान में मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, रक्षा मंत्रालय में रिसर्च ऑफिसर के रूप में कार्यरत जितेंद्र को राष्ट्रसेवा, प्रशासनिक उत्कृष्टता व खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए चुना गया। सितंबर 2025 में उन्होंने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की राष्ट्रीय रैंकिंग के पुरुष युगल वर्ग में 9वां स्थान हासिल किया। इंटर-मिनिस्ट्री चैंपियनशिप में आयोजित व्हीलचेयर लॉन टेनिस में रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल व दिल्ली राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे मऊरानीपुर और झांसी क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें