झांसी। जिला अस्पताल में फिल्म खत्म हो जाने के चलते सीटी स्कैन की जांच नहीं हो पा रही है। बताया गया कि 23 फरवरी से अस्पताल में फिल्म खत्म हो गई है। ऐसे में पिछले दो सप्ताह से मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं। यहां पर रोजाना आठ से दस मरीजों के सीटी स्कैन हो जाते हैं।
जिला अस्पताल में रियायती दरों पर सीटी स्कैन की जांच होती है। ऐसे में शहर भर के मरीज यहां जांच कराने के लिए आते हैं। जिला अस्पताल में 23 फरवरी से फिल्म खत्म हो जाने के कारण यहां पर सीटी स्कैन जांच नहीं हो पा रही है। बताया गया कि प्रतिदिन आठ-दस मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए अस्पताल आते हैं। ऐसे में जांच नहीं होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का दावा है कि फिल्म की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही फिल्म आने पर जांच शुरू हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में सुधर गई मशीन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भी सीटी स्कैन मशीन काफी समय से खराब पड़ी हुई थी मगर अब सुधर गई है। ऐसे में मरीजों को रियायती दरों पर जांच की सुविधा मिल गई है। यहां पर सिर का सीटी स्कैन 600, पेट और चेस्ट का सीटी स्कैन एक-एक हजार रुपये में होता है।
निजी केंद्रों पर ये हैं दरें
अंग मूल्य
चेस्ट 4000 से 4500
सिर 1800 से 2500
पेट 4000 से 4400