फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से नहीं शुक्रवार से खुलेंगे झांसी के सिनेमाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही सरकार ने सोमवार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी है। अनुमति मिलते ही सिनेमाघरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन फिल्म नहीं होने के कारण शहर के सिनेमाघरों को शुक्रवार से ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार में तेजी होते ही सरकार ने सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश जारी किया था। जिसके तहत 30 अप्रैल को सिनेमाघरों को बंद कर तालाबंदी कर दी गई थी। लगभग दो महीने बंद रहने के बाद सरकार ने कोविड गाइडलाइन के तहत सोमवार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी है। अनुमति मिलते ही सिनेमा घरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाने लगा। कर्मचारियों द्वारा पिक्चर हॉल की साफ- सफाई के साथ ही सैनिटाइज कर दिया गया है। लेकिन फिल्म नहीं होने के कारण सोमवार से सिनेमाघरों को नहीं खोला जाएगा। संचालकों के अनुसार दो महीने से अधिक बंद रहने के कारण नई फिल्म ही लगाना उचित होगा।
.
प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कोविड गाइडलाइन के तहत सिनेमाघरों को खोलने का आग्रह किया गया था। जिसके तहत सोमवार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति को प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन

कपिल खन्ना, सिनेमाघर संचालक
सोमवार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति को प्रदान कर दिया गया है। लेकिन फिल्म नहीं होने के कारण शुक्रवार से ही सिनेमाघरों को खोला जाएगा। थिएटर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

चंदू, मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें