फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेला के दौरान बच्चों ने बिखेरी राष्ट्रप्रेम की खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की ओर से आयोजित दीपावली मेले में शनिवार को राष्ट्रीय एकता पर केद्रिंत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में राजा गंगाधर राव कला मंच में एक शाम बच्चों के नाम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

सबसे पहले सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वामी विवेकानन्द कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गीत गया। रूद्धाक्ष एकेडमी के छात्रों ने सधे अंदाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कल्याणी श्रीवास्तव ने एकल गायन का दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। सरस्वती बालिका मन्दिर, दतियागेट की ओर से कारगिल युद्ध पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। सगुफ्ता के कलाकारों ने रानीलक्ष्मी बाई को समर्पित नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। डा. कृष्ण चंद शर्मा कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य एवं लोकमान्य तिलक कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने समूह गायन पेश किया। स्कूली बच्चों ने राई नृत्य प्रस्तुत करके समां बांध दिया। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उपसभापति सुनील नैनवानी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार, लखन कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें