फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अनाथ बच्चों को मिलेंगे हर माह चार हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना महामारी में माता- पिता को खोकर अनाथ हुए और संकट से जूझ रहे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ लोक भवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में माता-पिता को खो चुके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देखरेख करने के लिए प्रतिमाह चार हजार रुपये दिए जाएंगे। जिन बच्चों का कोई संरक्षक नहीं है, उन्हें अटल आवासीय विद्यालय तथा बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर पढ़ाई- लिखाई एवं खानपान की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदेश में चयनित ऐसे 4050 बच्चों में से दस बच्चों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक स्वीकृत पत्र, स्कूल बैग, बड़े बच्चों को टैबलेट प्रदान किए। बटन दबाकर सभी बच्चों के खातों में तीन माह की धनराशि स्थानांतरित की।
विकास भवन में मुख्य अतिथि विधायक जवाहर लाल राजपूत और विशिष्ट अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 10 अनाथ एवं संकटग्रस्त बच्चों को योजना के स्वीकृत पत्र प्रदान किए। डा. कंचन जायसवाल ने सभी बच्चों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे बच्चों के संबंध में निरंतर जानकारी रखें और उन्हें आवश्यक सेवायें प्रदान करें। सीएमओ डा. जीके निगम, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें