फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में वाद्य यंत्रों से लेकर रोबोट बनाना सीख रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समर कैंप में बच्चे नए नए प्रतिभा सीख रहे। स्कूलों में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार नई-नई चीजें सीखाई जा रही हैं। कोई गिटार तो कोई हरमोनियम तो कोई बांसुरी तो कोई क्लासिकल डांस सीख रहे हैं।
विज्ञापन

सरस्वती इंटर कॉलेज में लगे समर कैंप में बच्चियां सिलाई, कढ़ाई, बुनाई बनाना सीख रही हैं। ओम झा, शिवानी, भूमि, कुणाल सिंह को जाह्नवी गुप्ता हरमोनियम बजाना सिखा रही हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में लगे समर कैंप में बच्चे बांसुरी वादक बृजेंद्र कुमार दीक्षा, सिमरन, कावेरी, साक्षी आदि को बांसुरी बजाना सिखा रहे हैं। वुड्स हैरिटेज स्कूल चल रहे आयोजित समर कैप में बच्चे नैतिक, नैनसी, अर्र्नव आदि बच्चे गिटार बजाना सीख रहे हैं। जबकि कई बच्चे गरिमा शाक्या, स्नेहा कुशवाहा, वेदिका राठौर, रिद्धि समाधिया, खुशी मौर्या आदि रोबोट बनाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, बास्केटबॉल, स्केटिंग आदि सिखाया गया।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने कैथिड्रल कॉलेज में दो दिवसीय फुटबॉल कैंप का आयोजन कराया। जिसमें कई बच्चों ने प्रतिभाग किया, राकेश काला, ऐश्वर्य दास, आदि ने बच्चों को फुटबॉल के नियम बताए। क्राइस्ट द किंग कॉलेज के समर कैंप में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के कोच देवेश कौशिक ने बच्चों को फुटबॉल खेलने के नियम और तरीके बताए। इस अवसर पर विवेक खत्री, रितेश शर्मा, विनोद गर्ग, नितिन राज, पवन कुमार, गगन कुमार, वैभव प्रजापति, नितिन, देवेंद्र, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित रहे। बालाजी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय फुटबॉल समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को फुटबॉल खेलने की बारीकियां सिखाई गईं। इस अवसर पर हिमांशु यादव, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन किया गया। जिसमें बच्चों को डांस, संगीत गायन, तबला बजाना आदि सिखाया गया। इस अवसर पर पीके मौर्य, अजय सिंह, शैलेष कुमार, कौशलेंद्र शरण दुबे, संजय तिवारी, कैलाश तिवारी, सुमित बबेले आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें