फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 14 Mar 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

परिजनों का आरोप है कि खुद ही बच्चे की ड्रेसिंग करनी पड़ी और क्रीम लगानी पड़ी। ताई रेखा वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया। 
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डेढ़ साल के बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोप लगाया कि बच्चे की मौत इलाज में लापरवाही की वजह से हुई है। परिजनों ने सीएमएस से भी मिलकर शिकायत दर्ज कराई। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन


नगरा निवासी प्रयांश पुत्र सागर 10 मार्च को गर्म पानी गिरने से जल गया था। उसे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया। ताऊ सावन वर्मा ने बताया कि मंगलवार तक सब कुछ ठीक था। उस दिन महिला चिकित्सक ने सही से ड्रेसिंग नहीं की। बुधवार से बच्चे की परेशानी बढ़ गई। 12-13 घंटे से बच्चा तड़पता रहा। मगर कोई भी सीनियर डॉक्टर देखने के लिए नहीं आया। गुरुवार की सुबह सवा सात बजे तक सब कहते रहे कि बच्चा सामान्य है। फिर अचानक सुबह पौने आठ बजे उसकी मौत कैसे हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही हुई है।

विज्ञापन

खुद ही बच्चे की ड्रेसिंग करनी पड़ी और क्रीम लगानी पड़ी। ताई रेखा वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया। वहीं, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि गुरुवार की सुबह छह बजे तक बच्चे की पल्स और बीपी बिल्कुल ठीक था। मगर अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन कह रहे थे कि बच्चे को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया। जबकि, ये कृत्रिम सांसें देने के लिए होता है। इस पर मरीज को रखने या न रखने का फैसला डॉक्टर करते हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें