फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में 10 फीट उछलकर जमीन पर गिरा बच्चा, मौत से शादी वाले घर में छाया मातम

Sun, 26 Nov 2023 06:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

हादसे के बाद बच्चे को आनन-फानन मोंठ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे की मौत के घर से बुआ के घर की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ इलाके के खिल्ली गांव में सड़क पर तेज रफ्तार कार ने नौ साल के बच्चे को रौंदा। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा 10 फीट ऊपर उछलने के बाद नीचे गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिे मोंठ के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


कानपुर देहात के डेरापुर थाना इलाके के ग्राम बिहारी निवासी छोटे सिंह यादव की बहन कुसुमा झांसी के पूंछ थाना इलाके के ग्राम फतेहपुर में रहती हैं। कुसुमा के बेटे की सोमवार को बरात जानी है। छोटे सिंह के बड़े भाई राजा सिंह अपनी पत्नी, भतीजी और भतीजे रामजी (09) के साथ बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे थे। वह ट्रक में सवार होकर यहां आए थे। ट्रक वाले ने चारों को फतेहपुर गांव ना उतारकर खिल्ली गांव में उतारा। 

जैसे ही वे सड़क पर उतरे, इसी दरम्यान एक तेज रफ्तार कार ने बालक रामजी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामजी से 10 फीट ऊपर उछलने के बाद नीचे गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे मोंठ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे की मौत के घर से बुआ के घर की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें