फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम शिशु मृत्युदर में झांसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कम शिशु मृत्यु दर में झांसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

झांसी। कम शिशु मृत्युदर के मामले में झांसी की स्थिति काफी अच्छी है। वार्षिक हेल्थ सर्वे 2011-12 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कानपुर नगर पहले और झांसी दूसरे स्थान पर है। जबकि, मंडल में सबसे खराब स्थिति ललितपुर की है।
प्रदेश सरकार ने आगामी दस सालों में शिशु मृत्युदर को आधा करने का लक्ष्य तय किया। मौजूदा समय में प्रदेश में 1000 में 43 बच्चों की मौत हो जाती है। जबकि, भारत में ये आंकड़ा और भी कम है। देश में प्रति हजार बच्चों में 32 बच्चे किसी न किसी कारण से मर जाते हैं। वार्षिक स्वास्थ्य सर्वे की रिपोर्ट पर गौर करें तो झांसी की स्थिति भी प्रदेश के औसत से भी कम है। जिले में प्रति हजार में 42 शिशुओं की मौत हो जाती है। प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कानपुर नगर का है, जहां बाल मृत्युदर प्रति हजार में 37 है। वहीं, मंडल में ललितपुर जिले की स्थिति काफी खराब है। यहां पर एक हजार जन्में बच्चों में 73 तो जालौन में 66 दम तोड़ देते हैं। ऐसे में मंडल के इन दो जिलों में स्थिति सुधारने की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में शिशु मृत्युदर काफी कम है। यहां पर 42 बाल मृत्यु प्रति हजार जन्में बच्चों में है। कम बाल मृत्यु दर के मामले में झांसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसमें और कमी लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। - ऋषिराज सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें