झांसी। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने महोबा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार को लहचूरा बांध से संचालित अर्जुन सहायक परियोजना एवं नमामि गंगे से जुड़ी काशीपुरा पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने अर्जुन सहायक परियोजना से निरीक्षण की शुरूआत की। धसान मुख्य नहर को देखा, जिससे हमीरपुर और महोबा जनपद के कई इलाकों की सिंचाई होती है। कंट्रोल केबिन का निरीक्षण कर अधीक्षण अभियंता से चर्चा की। बांधों में पानी की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एसपी सुधा सिंह, एडीएम जुबेर बेग, अधीक्षण अभियंता सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विनय कुमार, एसडीएम राकेश कुमार, सहायक अभियंता विनोद कुमार खरे मौजूद रहे।