क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले बीमारू प्रदेश के रूप जाना जाने वाला यूपी अब भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है। बुंदेलखंड में भी माफिया राज और अवैध खनन होता था। जब भाजपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को डकैत और माफिया से मुक्त करवाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। यह अनुमान से कई गुना अधिक है। कुंभ के दौरान यूपी में कहीं भी लूट, छेड़छाड़, अपहरण, हत्या की कोई घटना नहीं हुई है। महाकुंभ के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन यूपी में हुआ है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में सीएम ने कहा कि अब युवा नौकरी के पीछे नहीं, बल्कि जब युवा के पीछे नौकरी होगी। इस योजना के तहत स्टार्टअप शुरू करके युवा उद्यमी 8 से 10 लोगों को काम दे सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के 1070 युवाओं को ऋण चेक का वितरण भी किया।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश को नई दिशा दी। बुंदेलखंड का नोएडा, बीडा बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देगा।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 से पहले बहुत सी सड़कें थी जिन पर लोग गुजर नहीं पाते थे बेटियां छोड़िए पुरुष भी नहीं निकल पाते थे। 2017 के बाद आज 12 बजे दिन नहीं 12 रात को बजे भी बेटी झांसी से अयोध्या जा सकती है और सुरक्षित झांसी लाैट सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्यमी विकास योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।