फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर सीएचसी बनेगा एफआरयू

Sun, 11 Oct 2015 01:12 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में तब्दील हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि मऊरानीपुर में प्रति माह तीन सौ से अधिक प्रसव हो रहे हैं। तीन सौ प्रसव कराने वाले सीएचसी को ही एफआरयू बनाया जाता है। अब विभाग की ओर से मऊरानीपुर सीएचसी को एफआरयू बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, मऊरानीपुर सीएचसी में अभी स्टाफ की खासी कमी है। इसको एफआरयू में तब्दील करने के लिए एनेस्थेटिक, पीडियाट्रीशन, गायनिकलॉजिस्ट और सर्जन की आवश्यकता होगी। वहीं, पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नर्स भी तैनात की जाएंगी। इसके साथ ही लैब की व्यवस्था, ब्लड यूनिट का संचार किसी के साथ जोड़ा जाएगा। 

ऑपरेशन थिएटर के लिए आवश्यक उपकरण, सिजेरियन की व्यवस्था भी करानी पड़ेगी। जच्चा-बच्चा के लिए न्यू बॉर्न केयर यूनिट भी बनानी पड़ेगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव का कहना है कि जल्द ही स्टाफ और संसाधन की कमी को दूर कर लिया जाएगा। नवंबर में मऊरानीपुर सीएचसी एफआरयू बन जाएगा। इसके बाद क्षेत्रीय व आसपास के लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें