फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के डॉक्टर के चालक की हत्या करने वाला एक और आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा/झांसी। जनवरी माह में पर्यटन नगरी के अड़वारा नाले के पुल पर झांसी निवासी डॉक्टर के कार चालक की हत्या करने के बाद लग्जरी गाड़ी लूटकर ले जाने वाले बीस हजार के इनामी बदमाश व हत्याकांड के दूसरे आरोपी जतिन जाट को ओरछा पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

निवाड़ी एसडीओपी वीएस परिहार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जतिन जाट ने अपने साथी मोहित सिंह जाट के साथ 12 जनवरी की रात झांसी के डॉक्टर विद्या निधि मिश्रा की लग्जरी गाड़ी को लूटकर चालक इंद्रमणि तिवारी उर्फ खिलाड़ी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर मोहित सिंह जाट पुत्र रामवीर सिंह जाट निवासी चरखी दादरी हरियाणा को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हत्याकांड के सह आरोपी जतिन उर्फ जितेंद्र पुत्र जगदीश सिंह निवासी विसहान झज्जर हरियाणा गाड़ी से कूदकर भागने में सफल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी द्वारा बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया कि गिरफ्तार बदमाश जतिन और हत्या का मुख्य आरोपी मोहित सिंह जाट अपराधी हैं। उसके खिलाफ ग्वालियर आगरा मथुरा दिल्ली में कई धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें