फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कोरोना वायरस की आशंका के बीच आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत

Thu, 19 Mar 2020 01:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 

सार

  • महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड
  • महारानी लक्ष्मीबाई के किले को किया गया बंद
  • प्लेटफार्म टिकट की दर 10 से बढ़ाकर 50 रुपये
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की बुधवार देर रात मौत हो गई। रात में ही परिजन शव लेकर अपने घर चले गए। हालांकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि मरीज निमोनिया पीड़ित था। हार्ट अटैक से मौत हुई है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात 12 बजे टीकमगढ़ क्षेत्र का एक 45 वर्षीय व्यक्ति भर्ती हुआ था। उसे एक निजी नर्सिंगहोम से रेफर किया गया था। मरीज जब मेडिकल कॉलेज आया तो उसे खांसी, बुखार था। सांस भी फूल रही थी। उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। अभी आइसोलेशन वार्ड में ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में परिजन उसका शव लेकर घर चले गए। सूत्रों के मुताबिक मरीज कोरोना का संदिग्ध था।

कॉलेज की तरफ से उसकी जांच के लिए सैंपल तक नहीं लिया गया। वहीं, इस मामले में डीएम आंद्रा वामसी का कहना है कि मरीज कोरोना का संदिग्ध नहीं था। उसे निमोनिया था। सीएमओ डॉ. जीके निगम ने बताया कि मरीज को लंबे समय से मधुमेह, हाईपरटेंशन था। उसे निमोनिया भी हो गया था। इसी कारण हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


डॉक्टर बोले, मेरी कोरोना की जांच कराओ 
मेडिकल कॉलेज आने से पहले जिस निजी अस्पताल में मरीज का इलाज चल रहा था, उसके डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से खुद की कोरोना की जांच करवाने की बात कही। नाम एक जैसा होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे अस्पताल में पहुंच गई। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उक्त मरीज के संबंध में अनभिज्ञता जताई। बाद में टीम फोन करने वाले डॉक्टर से मिली। सूत्रों ने बताया कि देर रात एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने भी उक्त डॉक्टर को तलब किया।

वहीं भीड़भाड़ वाले स्थानों से कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा रहता है। इसके खतरे को देखते हुए लगातार एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों को पहले ही बंद किए जा चुका हैं। प्रमुख मंदिर भी बंद हो चुके हैं। अब सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए प्लेटफार्म टिकट की दर 10 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें