फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांव-गांव में गूंज रहे माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भंडरा। शारदीय नवरात्र के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिससे भक्तिमय माहौल बना है।
ग्राम भंडरा में शिवजी मंदिर के पास मोहल्लेवासियों ने मां अंबे गौरी की झांकी सजाई है। श्रद्धालु दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस आयोजन में नरसिंह मंदिर के पुजारी सत्यनारायण सौनकिया, दीपू दीक्षित, बंटू महाराज, रतिराम पटेल, परसराम पटेल, जितेंद्र सेन, योगेंद्र पटेल, पवन सेन, लाखन सिंह, शिवम पटेल, राज सेन, धर्मेंद्र सेन, विनय साहू, अनिल सोनी, राकेश रैकवार, किशोरी रैकवार, राजकुमार रैकवार सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरसराय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल के पास मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को सुबह-शाम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नगर के युवा आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। सतीश दुबे, पार्षद प्रतिनिधि दीपक यादव, मनीष दुबे, किट्टू शर्मा, प्रतीक गेंडा, सोहिल खान, अखंड गुर्जर, अनुराग सेन, अनुज अग्रवाल, प्रखर गुप्ता, शिवम सक्सेना, विपिन तोमर, हर्ष विलैया, भोला महाराज, वैभव गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

लुहारी में कन्या पूजन
कस्बा लुहारी में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धाभाव से कन्या पूजन हुआ। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी और पुष्पमालाओं से सजाया गया। उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन


कन्या पूजन का महत्व
नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। यह मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है। इसे सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए किया जाता है। इस अवसर पर घरों में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें