फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूतावासों तक में नौकरी दिला सकती लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किताबों के पठन-पाठन के साथ-साथ उनके रखरखाव, प्रस्तुतीकरण, अर्जन, सूचनाओं की खोज में भी आपकी रुचि है तो ये आदत आपको कॅरियर के अच्छे मुकाम तक पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की पढ़ाई करनी होगी। डिग्री लेने के बाद दूतावासों तक में नौकरी पाने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

पुस्तकालय विज्ञान तकनीकी विषयों की श्रेणी में आता है। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की पढ़ाई के दौरान प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, शोध प्रविधि, शिक्षाशास्त्र और अन्य विधाओं के सिद्धांतों, उपकरणों का पुस्तकालय के संदर्भ में उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इसमें तकनीकों, पुस्तकालयों का इतिहास, सामान्य पुस्तकालय कार्यकलापों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक अध्ययन किया जाता है। एक प्रोफेशनल कोर्स के रूप में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान रोजगार के कई अवसर प्रदान करता है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी साइंस विभाग की समन्वयक डॉ. रितु सिंह का कहना है कि बीयू में केंद्रीय पुस्तकालय आरएफआईडी के साथ अन्य संसाधनों से युक्त है। यहां वाईफाई, लैन की भी सुविधा है। अच्छे लेक्चर रूम हैं। स्मार्ट क्लास रूम के अलावा आईसीटी लैब भी है। ऐसे में कोर्स करने पर विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
यहां पर पा सकते हैं रोजगार
प्रशिक्षित पुस्तकालय विज्ञान का कोर्स करने वाले विद्यार्थी अध्यापक, लाइब्रेरियन दोनों रूप में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, राज्य एवं केंद्रीय पुस्तकालय राष्ट्रीय संग्रहालय एवं अभिलेखागारों, जिला पुस्तकालयों, गैर सरकारी संस्थानों, अनुसंधान तथा विकास केंद्रों, राष्ट्रीय स्तर के प्रलेखन केंद्रों, पुस्तकालय नेटवर्क, रेडियो स्टेशन की लाइब्रेरी के अलावा विदेशी दूतावासों, उच्चायोगों, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनेस्को, संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में भी रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक पास के लिए
कोर्स का नाम: बीलिब एंड आईएससी
योग्यता: द्वितीय श्रेणी से किसी भी संकाय में स्नातक
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: एक साल
सीट: 80
फीस: 16,250
परास्नातक पास के लिए
कोर्स का नाम: एमलिब एंड आईएससी
योग्यता: द्वितीय श्रेणी से बीलिब एंड आईएससी
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: एक साल
सीट: 60
फीस: 20,250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें