फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चेन स्नैचर स्कूटी पर सवार होकर पैदल चलने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने उसके पास से चार मंगलसूत्र व अन्य माल बरामद किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि महानगर में चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान मऊरानीपुर तिराहा से थाना प्रेमनगर के हंसारी निवासी आशाराम को पकड़ा। उसके पास से महिलाओं से लूटा गया माल, मंगलसूत्र और तमंचा व कारतूस भी मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह महिलाओं को शिकार बनाकर उनके गले से जंजीर छीनकर भाग जाता था। पिछले माह में वह कई वारदातों अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट भी मिली
तलाशी के दौरान स्कूटी में से फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है। घटना के बाद तुरंत बाद वह पुलिस को गुमराह करने के लिए नंबर प्लेट बदल देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें