फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ केंद्रीय पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को केंद्रीय पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए शुरू कर दिया गया। इससे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, मेडिकल कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय का हाल बदहाल था। पिछले दिनों जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने प्राचार्य को पुस्तकालय में सुविधाएं और समयावधि बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। जिस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने केंद्रीय पुस्तकालय में सुविधाएं मुहैया कराईं। सोमवार को प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सेंगर ने विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय से विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं रविवार शाम को फ्रेंडशिप डे के मौके पर एसबीआई झांसी मंडल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सेंगर, डॉ. सुनीता, डॉ. सुधीर कुमार समेत सभी विभागों के डॉक्टरों ने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही एसबीआई के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार, शाह अहमद, अक्षिता जैन ने डॉक्टरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी, डॉ. गोपांबुज राठौर ने गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. नीरज बनौरिया, रवि उपाध्याय समेत तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें