फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तानाशाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को एनसीआरईएस के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। संघ के मंडल कार्यालय से प्रदर्शन कर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि एनपीएस को रद करने के साथ महंगाई राहत पर लगी रोक हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेनों का निजीकरण बंद हो। 30 वर्ष की सेवा और 50 व 55 वर्ष की उम्र पर जबरन सेवानिवृत्त करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर राजकुमार थापक, महेंद्र सेन, संजीवन राय, नीरज दुबे, राजेश गुप्ता, इंद्रविजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, नीलम सिंह, संतोष तिवारी, राजेश त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन विवेक चड्डा व आभार मोहम्मद उमर खान ने जताया।
झांसी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान पांच दिन में 55 लाख रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है। रेलवे ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कमाई बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। झांसी मंडल से 18 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान कमाई पर भी फोकस किया था। 1 से 5 नवंबर के बीच संचालित ट्रेनों में 19,155 यात्रियों को सीट बुक की गईं। जिससे रेलवे ने करीब 55 लाख का राजस्व किया।
रेलवे ने कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना काल में बनाए गए इस रिकॉर्ड के लिए हमारे कर्मचारियों का भी खूब मेहनत रही। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। अब हमारा फोकस दीपावली पर रहेगा।
अखिल शुक्ल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक
रद्द रहेगी स्पेशल ट्रेन
झांसी। किसान आंदोलन के चलते स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 02715 नांदेड-अमृतसर विशेष ट्रेन का संचालन 5 व 6 नवंबर को नई दिल्ली से अमृतसर के बीच और ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड विशेष ट्रेन का संचालन 7 व 8 नवंबर को अमृतसर-नई दिल्ली के मध्य रद्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें