फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण वैक्सीनेनशन की खातिर सीडीओ लेंगे ब्लॉक को गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए मंडल के तीनों जिलों के सीडीओ को एक-एक ब्लॉक गोद लेने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उन्होंने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा सीडीओ पहले एक ब्लॉक को गोद लेकर वहां शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। इसके बाद इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दो-दो ब्लॉक में काम आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई तक जालौन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 55 प्रतिशत, झांसी एवं ललितपुर में 37-37 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सुधार की जरूरत बताई। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि बंगरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोटा में सभी पात्र व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका। धीरे-धीरे सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान आगे बढ़ाया जाएगा। मंडलायुक्त ने उन ग्राम प्रधानों को सम्मानित करनेे की बात कही जो 31 जुलाई तक 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण कराएंगे। प्रत्येक ब्लॉक की कम से कम दो ऐसी ग्राम पंचायतें भी चुनी जाएंगी। अगले चरण में अगस्त माह में प्रत्येक ब्लॉक से 10 एवं सितंबर में 15 ग्राम पंचायतें चुनी जाएंगी। सितंबर के आखिरी तक 90 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें