फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 20 मई तक आ सकता है सीबीएसई का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र की पढ़ाई शुरू कर चुके अधिकांश छात्र, एंट्रेंस एग्जाम की भी कर रहे तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा का परिणाम 20 मई तक आ सकता है। जिले में 52 केंद्रों पर कक्षा 10 के 4405 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा 44 केंद्रों पर कक्षा 12 के 4380 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सीबीएसई के कक्षा 10 और 12 के छात्र बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश छात्र आगामी कक्षाओं के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं। अधिकांश एंट्रेंस एग्जाम परीक्षा परिणाम आने से पहले ही हो जाएंगे। कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। कक्षा 10 के अधिकांश छात्र नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू कर चुके हैं। कॉॅलेज बदलने के इच्छुक छात्र अभी संशय में हैं, इसलिए पुराने कॉलेजों में फीस जमा करने से बच रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा कराकर नए सत्र की पढ़ाई शुरू कराने का दबाव बनाए हुए हैं। उधर, सीबीएसई की कोआर्डिनेटर प्रीति खत्री ने बताया कि कक्षा 10 औैर 12 की परीक्षा का परिणाम 20 मई तक आ सकता है। अधिकांश छात्र नए सत्र की पढ़ाई शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें