फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहले दिन भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों समेत छह ने खरीदे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, जिनमें भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन और चार निर्दलीय शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया तीन मई तक चलेगी।



लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। सुबह 11 बजेे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में छह नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी से अनुराग शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रदीप कुमार जैन, निर्दलीय प्रत्याशी देवेश तिवारी, इंद्र सिंह, जयेश कुमार बजाज, विकास मोहन शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार मौजूद रहे। हालांकि आज कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन प्रक्रिया तीन मई तक चलेगी। इस अवधि में रविवार व अन्य अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। चार मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि छह मई को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। 20 मई को मतदान होगा और मतों की गिनती चार जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद



कलक्ट्रेट में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कलक्ट्रेट परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बैरिकेडिंग लगाकर कलक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। नामांकन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की गई।

-

लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभाएं


झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभाएं झांसी नगर, बबीना, मऊरानीपुर, ललितपुर नगर व महरौनी शामिल हैं।





आंकड़े

21,49,755 मतदाता लोकसभा क्षेत्र में



11,31,476 पुरुष मतदाता

10,18,179 महिला मतदाता



100 थर्ड जेंडर मतदाता

1381 मतदान केंद्र



2257 पोलिंग बूथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें