फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में एक ही दुकान में दो माह के भीतर तीन बार चोरी की घटना को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस के हाथ सफलता लगी।
विज्ञापन

बरुआसागर बाजार में संतोष हयारण की बर्तन की दुकान है। दो माह पहले उनकी दुकान में चोरी हुई थी। इसका खुलासा हो नहीं पाया था कि कुछ ही दिनों बाद दूसरी बार चोरी हो गई। एक ही दुकान में दो बार चोरी होने से पुलिस के माथे पर भी बल पड़ गए थे। लेकिन, इसी बीच तीसरी बार भी चोरी हो गई। तीसरी चोरी के दरम्यान दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चारी के बर्तन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें