फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए साथ ले जाएं आधार कार्ड और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मंगलवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर आधार कार्ड प्रमाणीकरण जरूरी होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा ओटीपी भी लगेगा। ये बदलाव दलालों पर लगाम और यात्री की सुविधा को देखते हुए किया गया है।

कई बार ऐसा देखा गया कि तत्काल टिकट बुक करने का समय शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सीटें नहीं रहती हैं, क्योंकि दलाल और फर्जी एजेंट्स सॉफ्टवेयर या गलत तरीकों से टिकट बुक कर लेते थे। इससे आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। अब यह सुनिश्चित होगा कि टिकट वही बुक कर रहा है, जिसका आधार नंबर रजिस्टर्ड है। पहले 30 मिनट तक एसी और नॉन एसी दोनों क्लास के लिए एजेंट्स को टिकट बुक करने की इजाजत नहीं होगी। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब यात्रियों को कंफर्म तत्काल टिकट आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज से महंगी हुई यात्रा भी



ट्रेनों में यात्रा भी महंगी हो गई है। हालांकि रेलवे ने मामूली बढ़ोतरी की है। रेलवे के अनुसार, एक किलोमीटर की दूरी पर एक पैसा किराया बढ़ाया गया है। यानी की सौ किमी पर एक रुपये का महंगा टिकट यात्री को खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें