फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दरवाजे व खिड़की बनाने में देरी पर बढ़ई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दरवाजे और खिड़की बनाने में देरी होने पर मोहल्ले के दो युवकों ने बढ़ई की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उससे गालीगलौज भी किया। बढ़ई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नयागंज आईटीआई के पास रहने वाले सतेंद्र विश्वकर्मा बढ़ई का काम करता है। मोहल्ले के सनी यादव व कृष्णा यादव ने उसे मकान के दरवाजे और खिड़की बनाने का ठेका दिया था। इसी बीच उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। वह पत्नी का इलाज कराने के लिए ग्वालियर चला गया। इसी व्यस्तता के कारण वह समय पर दरवाजे और खिड़की नहीं बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, 18 मार्च की सुबह करीब साढे़ 10 बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी कृष्णा यादव व सनी यादव आए और कहने लगे कि ठेके पर खिड़की व दरवाजे बनाने का काम लिया था, कब तक काम पूरा करोगा। सतेंद्र ने दो-चार दिन की मोहलत मांगी। यह सुनते ही कृष्णा व सनी गालीगलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर पत्नी आ गई तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सतेंद्र की तहरीर पर कृष्णा व सनी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें