फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

Tue, 23 Jun 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

देवगढ़ के नजदीक ग्राम सैपुरा में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कस्बा बिरधा निवासी गब्बर सिंह (37) पुत्र पदम सिंह और जितेंद्र सिंह (31) पुत्र उम्मेद सिंह कार से मंगलवार को गब्बर के मामा के घर ग्राम सोनाखेड़ी गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे देवगढ़ निकलने के बाद वह ग्राम सैपुरा पहुंचे थे कि बारिश के कारण तेज गति से चल रही इंडिका कार नहर के आगे देवगढ़ रोड पर बेकाबू होकर अनियंत्रित हो गई तथा पेड़ से टकराते हुए नीचे खाई में जा गिरी। कार चालक गब्बर व जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर पहुंचकर दोनों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और  शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गब्बर सिंह  पहले गुजरात में एक कंपनी में सुपरवाइजर था, लेकिन लॉकडाउन में काम बंद हो जाने के कारण वापस गांव आ गया था। जबकि, जितेंद्र बिरधा में ही किराना की दुकान करता था। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें