अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच कैंट क्लब और दूसरा मैच कैंट क्लब सीनियर ने जीता। मुख्य अतिथि रेलवे अस्पताल के डॉ सिद्धार्थ व एई, जनरल विद्युत मनोज भाटिया रहे।
पहले मैच में कैंट क्लब ने कैथिटल फुटबॉल स्कूल (सीएफसी) को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में कैंट क्लब सीनियर ने झांसी फुटबॉल क्लब (जेएफसी) को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया।
कार्यक्रम में काव्यांश कुशवाहा, लवकुश, निखिल आजाद, शाहनवाज खान, आशीष यादव, दिव्यांश पांडेय, वैभव यादव, आयुष सिंह बघेल, अनमोल सिंह, कुश ठाकुर, सौरभ अहिरवार को सब जूनियर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-2024 के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।