फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के सवालों में उलझ गए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को 15 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में हिंदी के सवालों पर छात्र-छात्राएं उलझ गए। कुछ विद्यार्थियों को अंग्रेजी के प्रश्न भी कठिन लगे। हालांकि, करंट अफेयर्स के आसान सवालों की वजह से अभ्यर्थियों को इन्हें हल करने में दिक्कत नहीं हुई। 10 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए 7371 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 6623 परीक्षार्थी शामिल हुए और 748 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 6609 ने परीक्षा दी और 762 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व वॉइस रिकॉर्डर के साथ चालू रहे। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी शिवहरी मीणा ने बीयू के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश, जिला समन्वयक डॉ. डीके भट्ट, नोडल समन्वयक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. बीबी त्रिपाठी परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को देखते रहे।
विज्ञापन

ये बोले परीक्षार्थी
हिंदी से जुड़े सवाल काफी कठिन आए थे। रचनाएं, संधि आदि के सवाल हल करने में दिक्कत हुई। बाकी सवाल आसान रहे। - संदेश शर्मा।
इतिहास के सवाल आसान आए। देश के पहले सीडीएस को कौन सा पुरस्कार मिला, पुर्तगाली कब आए आदि सवाल पूछे गए। - जयचंद यादव।
अंग्रेजी से जुड़े सवाल थोड़े कठिन आए थे। इसके अलावा अन्य सवालों को हल करने में किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। - स्नेहा खत्री।
करंट अफेयर्स आसान थे। जिसने भी पेपर की ठीकठाक तैयारी की होगी, उसे सवाल हल करने में दिक्कत नहीं आई होगी। - रिया साहू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें