फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं तो रजिस्ट्रेशन निरस्त

Tue, 21 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काम नहीं तो रजिस्ट्रेशन निरस्त - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर निगम के ठेकेदार निरंकुश हो गए हैं। स्थिति यह है कि निगम में चार सौ से अधिक ठेकेदार पंजीकृत हैं, लेकिन बार-बार टेंडर निकालने के बाद भी साढ़े तीन सौ ठेकेदारों ने काम लेने में रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे ठेकेदारों को चेतावनी दी जाएगी, यदि इसके बाद भी वह काम नहीं करते हैं तो उनके रजिस्ट्रेशन निरस्त कर बाहर के ठेकेदार बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को हुई निर्माण विभाग की बैठक में अधूरे कामों का मुद्दा छाया रहा। पिछली बार चार सौ कामों के लिए टेंडर डाले गए थे, लेकिन सिर्फ दो सौ कामों में ही ठेकेदारों ने रुचि दिखाई। इसके बाद फिर टेंडर डाले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अभी भी स्थिति यह है कि 350 काम फिर से री-टेंडर की कतार में आ गए हैं। टेंडर नहीं होने से पार्षदों व जनता में असंतोष है। लोगों को लगता है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। 
बार-बार टेंडर का विज्ञापन निकालने में नगर निगम का फिजूल में पैसा खर्च हो रहा है। ठेकेदार टेंडर की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पर तय किया गया कि जिन ठेकेदारों ने छह माह से अधिक समय से कोई काम नहीं किया है अथवा टेंडर लेने के बाद भी अनुबंध नहीं किया है, उन सभी को डिफाल्टर घोषित किया जाएगा। इससे एक तो ठेकेदारों की भीड़ छंट जाएगी, दूसरे जो ठेकेदार काम में रुचि नहीं लेंगे, उनके स्थान पर बाहर के ठेकेदार बुलवाए जाएंगे। इससे स्पर्धा बढ़ेगी तो ठेकेदार काम बेहतर करेंगे।
विज्ञापन


टेंडर न होने से यह प्रमुख काम लटके
- गल्ला मंडी से लक्ष्मी गेट बाहर तक सड़क का दोहरीकरण और डिवाइडर का काम।
- रेलवे स्टेशन तिराहा से इलाहाबाद बैंक चौराहा तक सड़क का दोहरीकरण और डिवाइडर का काम।
- कचहरी चौराहा से जेल चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण और डिवाइडर का काम।
- नई बस्ती स्थित रघुनाथ राव महल में पार्क बनाने का कार्य।

ठेेकेदार को नोटिस जारी
मुहल्ला तालपुरा में मॉल के पीछे नाली और एपेक्स की सड़क बनाने का अधूरा काम करने पर पार्षद आनंद साहू की शिकायत पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। पार्षद ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर ठेकेदार ने धमकाया है। यदि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, वार्ड नंबर दो हंसारी गिर्द द्वितीय में एक शौचालय छह माह से बन रहा है। अब ठेकेदार को नोटिस देकर काम निरस्त किया जाएगा। 

नहीं दे रहे लाइसेंस शुल्क
ठेकेदार नगर निगम का लाइसेंस शुल्क नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। यदि ठेकेदार लाइसेंस शुल्क नहीं देंगे तो उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा। - रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त 

ठेकेदारों की वजह से काम पिछड़े
महानगर में ऐसे कई काम हैं, जो छह माह से अधिक समय पहले स्वीकृत हो गए थे। उनके टेंडर भी निकाल दिए गए, लेकिन ठेकेदारों की रुचि नहीं होने से अब तक लटके हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। जो ठेकेदार काम नहीं करेंगे, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

- किरन वर्मा, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें